आगंतुक गणना

4518640

देखिये पेज आगंतुकों

तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय की 67 छात्राओं का संस्थान में शैक्षणिक भ्रमण

दिनांक 24-02-2023 को तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (महिला परिस त्रिची) से स्नातक अन्तिम वर्ष की 67 छात्राओं का समूह एवं दो प्राध्यापक संस्थान के शैक्षणिक भ्रमण पर आये। संस्थान के निदेशक डा. टी. दामोदरम नें विद्यार्थियों को संस्थान की उपलब्धियों के बारे में व्याख्यान दिया तथा उनको शिक्षा एवं अनुसंधान की दिशा में भविष्य बनानें के लिए प्रोत्साहित भी किया। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. दुष्यन्त मि़श्र ने विद्यार्थियों को संस्थान के प्रक्षेत्र एवं संग्रहालय का भ्रमण कराया तथा उनको बागवानी से सम्बन्धित तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान कराया। डा. मुथूकुमार वरिष्ठ वैज्ञनिक नें विद्यार्थियों को जैव तकनीकी प्रयोगशाला का भ्रमण कराया तथा प्रयोगशाला की सावधानियों से अवगत कराया। इसी क्रम में दिनांक 2 मार्च 2023 को भी तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय मुख्य परिसर कोयाम्बटूर से 69 विद्यार्थियों का एक समूह एवं दो प्राध्यापक संस्थान के शैक्षिणिक भ्रमण पर आये जिनकों डा. दुष्यन्त मिश्र नें प्रक्षेत्र भ्रमण कराया तथा डा. पी.एल. सरोज नें संग्रहालय का भ्रमण कराया। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओें का समाधान डा. देवेन्द्र पाण्डेय डा. पी.एल. सरोज एवं डा. दुष्यन्तमिश्र नें किया।